हेलो फ्रेंड आप सभी का Cook Mantra में स्वागत है। फ्रेंड आज हम इस लेख में बताएगे Mango Falooda Recipe in Hindi के बारे में।
मैंगो फालूदा, एक उत्तर भारतीय शैली का रसीले आम के स्वाद वाला बहुत ही स्वादिष्ट ठंडा पेय है।
जिसे नाश्ते या डिनर के बाद डज़र्ट के रूप में भी परोसा जाता है।
यह एक ऐसा पेय है जो सभी लोगों का बेहद ही पसंदीदा है, कयोंकि इसमें फलों का राजा आम और अनंत उत्साह भरे फालूदा का संयोजन होता है।
मैंगो फालूदा बनाना बेहद आसान है। आम का सीजन भी है, तो अब तक आप खूब आम खा चुके है !
यदि आम से बना स्वादिष्ट पेय का आनंद चाहते है, तो घर पर बना सकते है मैंगो फालूदा।
इसे फालूदा सेव, सब्जा, कस्टर्ड दूध आदि को घर पर बनाकर कटे हुए आम के टुकड़ों की बहुत सारे परतो के साथ आइसक्रीम और सूखे मेवों से सजाकर तैयार किया जाता है।
तो आइये जानते मैंगो फालूदा बनाने की आसान विधि Mango Falooda Recipe in Hindi।
आवश्यक सामग्री – Ingredients for Mango Falooda Recipe
- सब्जा के बीज – 2 टेबलस्पून
- फालूदा सेव – 1/3 कप
- दूध – 1 1/2 कपा
- कस्टर्ड पाउडर – 2 टीस्पून
- आम का प्यूरी – 1/2 कप
- आम – 1/2 कप छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
- चीनी – 2 1/2 टेबलस्पून
- मैंगो आइसक्रीम – 2 स्कूप
- सूखे मेवा – 1 टेबलस्पून
टिप्पणियाँ – Notes
सब्जा के बीज को तुकमारिया, बबुई तुलसी या मीठी तुलसी कहा जाता है।
ये गर्मीयों मे होने वाले पेट और श्वसन संबन्धी विकारो के लिए बहुत महत्व है।
फालूदा सेव को मक्काई के आटा से तैयार किया जाता है।
किराने की दुकान में दो तरह की फालूदा सेव मिलता है, पीली और सफेद।
आप अपने पसंद और उपलब्धता के अनुसार उसमें से कोई भी एक का उपयोग कर सकते है।
विधि – How To Make Mango Falooda
दूध तैयार करें
1 छोटे कटोरे में 2 टेबलस्पून दूध के साथ 2 टेबलस्पून कस्टर्ड पाउडर का घोल तैयार करें।
एक कडाही में बाकी बचा हुआ दूध और चीनी लें, इसे मध्यम आंच पर उबले।
दूध में उबाल आने के बाद आंच धीमी करके दूध-कस्टर्ड मिश्रण डाले और इसे लागातार चलाते हुए थोड़ा गाढा होने तक उबाल लें।
गैस को बंद कर दें और दूध को एक बर्तन में निकालें। दूध को कमरे के तापमान पर पूरी तरह से ठंडा होने दें।
इसके बाद दूध को 1 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
फालूदा सेव तैयार करें
एक सॉस पैन में 1 टेबलस्पून चीनी के साथ 2 कप पानी मध्यम आंच पर उबालें।
इसमें 1/3 कप फालूदा सेव डाले और अच्छे तरह से हिलाएं।
जब तक सेव नरम न हो जाए तब तक उबाल ले।
सेव को निकाले, पकाने की प्रक्रिया को रोकने के लिए निकलते हुए सेव को सीधे बर्फ के ठंडा पानी में डाल दें।
इसके बाद सेव को तुरंत छलनी से छान लें।
सब्जा के बीज भिगोएं
2 टेबलस्पून सब्जा के बीज को 30 मिनट के लिए 2 कप पानी में भिगो दें।
30 मिनट बाद उसे छलनी में डाले और अतिरिक्त पानी निकाल दें।
आगे बढ़ने के लिए
फालूदा बनाने के लिए जरूरी सभी सामग्री इकट्ठे कर लें।
परोसने के लिए
दो गिलास लें, दोनों गिलास में 1 टेबलस्पून सब्जा के बीज और 2 टेबलस्पून आम की प्यूरी डाले।
उसके उपर 2 टेबलस्पून फालूदा सेव डाले और फिर से 1 टेबलस्पून सब्जा के बीज डाले।
इसके बाद उसके उपर दोनों गिलास में 2 टेबलस्पून आम की प्यूरी, 2 टेबलस्पून आम के टुकड़े और 1/2 कप ठंडा दूध डाले।
फिर उसके उपर मैंगो आइसक्रीम का 1 स्कूप डाले, आम के टुकड़े और सूखे मेवों से साजाएं।
मैंगो फालूदा परोसने के लिए बनकर तैयार है, इसे तुरंत परोसें और आनंद उठाये।
सुझाव – Suggestion
जब तक सब्जा के बीज जेली की बनावट में नहीं बदलते है, तब तक भिगोएं।
यदि आपके पास फालूदा सेव नहीं है, तो सेवईया को उबाल कर उपयोग करें।
सर्विग गिलास को परोसने से ठीक पहले तैयार करे, वरना आइसक्रीम पिघल जायेगा।
आप मैंगो आइसक्रीम के बदले वनीला आइसक्रीम का भी उपयोग कर सकते है।
फालूदा को और स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें आम की जेली और आम का कस्टर्ड डाले।
आपको जितना मीठा पसंद हो उसके अनुसार दूध में चीनी का मात्रा कम या ज्यादा करें।
इस विधि में ताजे आम की प्यूरी का उपयोग किया है, आप चाहें तो इसके बदले रेडिमेड आम की प्यूरी का प्रयोग कर सकते है।
मैंगो फालूदा ( आम का फालूदा ) रेसिपी -Mango Falooda Recipe in Hindi
निष्कर्ष – Conclusion
तो फ्रेंड कैसा लगा आपको Mango Falooda Recipe in Hindi ? आशा करता हूं कि आपको मैंगो फालूदा बनाने की विधि खूब पसंद आया होगा, तो इस रेसिपी को घर पर जरूर ट्राइ करें और नीचे Comment करके बताएं मैंगो फालूदा बनाने की विधि कैसा लगा।
Like करें, Friends और Family के साथ जरुर Share करें।
इस रेसिपी को लेकर कोई भी डाउट हो तो आप नीचे Comment करके पूछ सकते हैं, हम आपका जवाब देने की पूरा कोशिश करेंगे। धन्यवाद।