फालूदा रेसिपी – Falooda Recipe in Hindi 

falooda-recipe

हेलो फ्रेंड आप सभी का Cook Mantra में स्वागत है। फ्रेंड आज हम इस लेख में बताएगे Falooda Recipe in Hindi के बारे में।
बच्चे हो या बड़े गर्मीयों के मौसम में सभी को ठंडा खाना-पीना बेहद पसंद होता है। 

अगर गर्मीयों की दोपहर या रात को खाना के बाद यदि फालूदा का एक गिलास खा लिया जाय तो फिर बाद में और कुछ खाने को मन ही नहीं करेगा। 

फालूदा को कई तरह से बनाकर खाया जाता है और इसके अलग-अलग फ्लेवर लोगों को काफी पसंद आता है। 

गर्मी का सीजन में उतर भारत में फालूदा खूब चाव से खाया जाता है। 

इस मौसम में बाजार में फालूदा की काफी बिक्री होता है और ज्यादातर लोग यह सोचते है कि बाजार जैसा फालूदा घर पर नहीं बनाया जा सकता है। 

इसे बनाने के लिए किसी भी जटिल सामग्री की आवश्यकता नहीं है और इसे मूल सामग्री के साथ बनाया जा सकता है। 

इसके अलावा, इस स्वादिष्ट डेज़र्ट का आदर्श हिस्सा सामग्रियों को पहले से बनाना और आवश्यकता पडने पर उपयोग कर ना है। 

यह सभी प्रकार के रसोइयों के लिए अधिक अनुकूल विधि है। 

तो आइये आज दिल, दिमाग और शरीर को तृप्त कर देने वाला फालूदा बनाये Falooda Recipe in Hindi

आवश्यक सामग्री – Ingredients for Falooda Recipe

  1. सब्जा के बीज – 1 टेबलस्पून 
  2. फालूदा सेव – 1/2 कप 
  3. दूध – 4 कप 
  4. चीनी – 3 टेबलस्पून
  5. गुलाब शरबत – 1/4 कप 
  6. वनीला आइसक्रीम2 स्कूप 
  7. स्ट्रॉबेरी जेली – 4 टेबलस्पून 
  8. टूटी फूटी – 2 टेबलस्पून 
  9. नट्स – 2 टेबलस्पून

टिप्पणियाँ – Notes 

सब्जा के बीज को तुकमारिया, बबुई तुलसी या मीठी तुलसी कहा जाता है। 

ये गर्मीयों में होने वाले पेट और श्वसन संबन्धी विकारो के लिए बहुत महत्व है।  

फालूदा सेव को मक्के के आटा से तैयार किया जाता है। 

किराने की दुकान में दो तरह की फालूदा सेव मिलता है, पीली और सफेद। 

आप अपने पसंद और उपलब्धता के अनुसार उसमें से कोई भी एक का उपयोग कर सकते है। 

विधि – How to Make Falooda 

आगे बढ़ने के लिए 

1 टेबलस्पून सब्जा के बीज को 30 मिनट के लिए 1 कप पानी में भिगो दें। 

फालूदा सेब तैयार करें 

एक सॉस पैन में 1 टेबलस्पून चीनी के साथ 2 कप पानी मध्यम आंच पर उबालें। 

इसमें 1/2 कप फालुदा सेव डाले और अच्छे तरह से हिलाएं। 

जब तक सेव नरम न हो जाए तब तक उबाल ले।

सेव को निकाले, पकाने की प्रक्रिया को रोकने के लिए निकलते हुए सेव को सीधे बर्फ के ठंडा पानी में डाल दे। 

फिर सेव को तुरंत छलनी से छान लें। 

दूध तैयार करें 

एक कडाही में 4 कप दूध लें और मध्यम आंच पर उबले। 

दूध में उबाल आने के बाद आंच धीमी करके थोड़ा गाढा होने तक उबाले। 

इसमें 2 टेबलस्पून चीनी डाले और चीनी पिघलने तक अच्छे तरह से मिक्स करें। 

गैस को बंद कर दें और दूध को कमरे के तापमान पर पूरी तरह से ठंडा होने दें। 

परोसने के लिए 

एक लंबे गिलास में 2 टेबल स्पून गुलाब का शरबत और 2 टेबलस्पून भिगोए हुए सब्जा डाले। 

इसके बाद 2 टेबलस्पून पका हुआ फालूदा सेव और 1 कप दूध डाले और अच्छे तरह से मिलाएं।

फिर 2 टेबलस्पून स्ट्रॉबेरी जेली और वनीला आइसक्रीम के 1 स्कूप डाले। 

इसके बाद 1 टेबलस्पून टूटी फूटी, 1 टेबलस्पून गुलाब का शरबत के साथ गार्निश करें। 

इसी तरह से एक गिलास और तैयार कर लें।

लाजबाव फालूदा परोसने के लिए तैयार है।

स्वादिष्ट फालूदा ठंडा परोसें और इसके आंनद उठाये। 

सुझाव –  Suggestion 

लाजबाव फालूदा बनाने के लिए हमेशा फूल क्रीम दूध का प्रयोग करें। 

जब तक सब्जा के बीज जेली की बनावट में नहीं बदलते है, तब तक भिगोएं।

यदि आपके पास फालूदा सेव नहीं है, तो सेवईया को उबाल कर उपयोग करें। 

गुलाब के शरबत ना हो तो रूह अफजा या गुलाब के एसेंस का भी उपयोग कर सकते है। 

सर्विग गिलास को परोसने से ठीक पहले तैयार करे, वरना आइसक्रीम पिघल जायेगा। 

वनीला आइसक्रीम के बदले में कुल्फी का भी उपयोग कर सकते है। 

फालूदा रेसिपी – Falooda Recipe in Hindi 

प्रेप टाइम 10 minutes
कुकिंग टाइम 10 minutes
टोटल टाइम 20 minutes
लेवल कुकिंग आसान
स्वाद मीठा
सर्विंग 2 गिलास 
कैलोरीज़ 407 kcal
Keyword Falooda Recipe in Hindi, फालूदा रेसिपी

निष्कर्ष – Conclusion

तो फ्रेंड कैसा लगा आपको Falooda Recipe in Hindi ? आशा करता हूं कि आपको फालूदा बनाने की विधि खूब पसंद आया होगा, तो इस रेसिपी को घर पर जरूर ट्राइ करें और नीचे Comment करके बताएं फालूदा बनाने की विधि कैसा लगा।

Like करें, Friends और Family के साथ जरुर Share‌ करें।

इस रेसिपी को लेकर कोई भी डाउट हो तो आप नीचे Comment करके पूछ सकते हैं, हम आपका जवाब देने की पूरा कोशिश करेंगे। धन्यवाद।

Also Read 

Leave a Reply