बेसन सेव रेसिपी – Besan Sev Recipe in Hindi 

besan-sev-recipe

हेलो फ्रेंड आप सभी का Cook Mantra में स्वागत है। फ्रेंड आज हम इस लेख में बताएंगे Besan Sev Recipe in Hindi के बारे में।

आमतौर पर बाजार मे अलग-अलग मसालों और चने के आटे यानी बेसन मिलाकर कई तरह के सेव नमकीन मिलता है।

सेव नमकीन का स्वाद चाय के साथ लाजवाब लगता है और आप इसे किसी भी मिठाई के साथ या अकेले भी नाश्ते में परोस सकते है।

इसके अलावा करारी सेव ज्यादातर भारतीय चाट और चवाणू, पोहा चिवड़ा जैसे नाश्ते बनाने में भी इसका उपयोग होता है।

अगर बिना मिलावट की हेल्दी बेसन के सेव नमकीन खाना चाहते हो तो इसे घर पर बनाना ही सबसे अच्छा ऑप्शन है।

इसे आप आसानी से सेवई मशीन की मदद से अलग-अलग जाली का इस्तेमाल करके अलग अलग मोटाई वाले सेव बना सकते है।

तो आइए जानते है बेसन सेव घर पर कैसे बनाये Besan Sev Recipe in Hindi

आवश्यक सामग्री – Ingredients for Besan Sev Recipe

  1. बेसन – 2 कप
  2. लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून
  3. हल्दी पाउडर – 1 टीस्पून
  4. काली मिर्च पाउडर – 1/3 टीस्पून
  5. हींग – चुटकी भर
  6. गरम तेल – 1 टीस्पून
  7. नमक – स्वादानुसार

अन्य सामग्री

  1. तेल – तलने के लिए

विधि – How to Make Besan Sev

बेसन गूंथिए 

सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में बेसन को छन्नी से छानकर लें। 

फिर इसके साथ लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, काली मिर्च पाउडर, हींग, गरम तेल और स्वादानुसार नमक डालें।

सभी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स करें। थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें।

सेवई मशीन में सबसे पतले छेद वाले जाली लगाएं और मशीन की अन्दर की सतह पर तेल लगा दीजिए।

तैयार किया गया आटे से मशीन को भरकर ढक्कन कसके बंद कर दें।

सेव तलिए 

एक कड़ाही में मध्यम आंच पर तलने के लिए तेल गरम करें। मशीन को थोड़ा ऊपर रख कर हत्थे को दबाकर सेव को तेल में गिराइए।

सेव गिराते समय मशीन को कड़ाही के ऊपर गोल गोल घुमाएं, ठीक वैसे जैसे जलेबी बनाया जाता है।

गैस को मध्यम करें और सेव को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से करारी और हल्के सुनहरे रंग की होने तक तलें।

इसे तेल में से निकाल कर एक थाली में राखें। इसी प्रक्रिया से बाकी बचे आटे से सेव बना कर तल लें। सेव को ठंडा होने दें। 

जब यह पुरी तरह से ठंडा हो जाए इसे टुकड़ों में तोड़ कर एअर टाइट डिब्बे में भरकर रख दें और जब मन चाहे तब खाएं और आंनद लें।

सुझाव – Suggestion

सेव को और जायकेदार बनाने के लिए आटा गूंथते समय पीसा हुआ लहसुन और उबला हुआ आलू डालें।

लाल मिर्च की मात्रा को आप अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते है।

सेव को ज्यादा देर तक ना सेंके वरना ये सख्त हो सकते है।

तले हुए सेव को निकालकर प्याले पर रखें छलनी में डाल सकते है। ताकि इनका अतिरिक्त तेल निकलकर प्याले में चला जाए।

बेसन सेव को 1-2 घंटे खुली हवा में रहने दें और अच्छे से ठंडा होने के बाद किसी भी एअर टाइट डिब्बे में भरकर रखें।

ठंडा होने के बाद बेसन सेव को एअर टाइट डिब्बे में भरकर 2 हफ्ते तक उपयोग कर सकते है।

आप बदलाव के लिए आधा चावल का आटा और आधा बेसन दोनों को इस्तेमाल कर सकते है।

बेसन सेव रेसिपी – Besan Sev Recipe in Hindi 

प्रेप टाइम 15 minutes
कुकिंग टाइम 30 minutes
टोटल टाइम 45 minutes
लेवल कुकिंग आसान
स्वाद नमकीन
सर्विंग 6 लोग 
कैलोरीज़ 196 kcal
Keyword Besan Sev Recipe in Hindi, बेसन सेव रेसिपी

निष्कर्ष – Conclusion

तो फ्रेंड कैसा लगा आपको Besan Sev Recipe in Hindi ? आशा करता हूं कि आपको बेसन सेव बनाने की विधि खूब पसंद आया होगा तो इस रेसिपी को घर पर जरूर ट्राइ करें और नीचे Comment करके बताएं बेसन सेव बनाने की विधि कैसा लगा।

Like करें, Friends और Family के साथ जरुर Share‌ करें।

इस रेसिपी को लेकर कोई भी डाउट हो तो आप नीचे Comment करके पूछ सकते हैं, हम आपका जवाब देने की पूरा कोशिश करेंगे। धन्यवाद।

Also Read