खोया या मावा कैसे बनाये – How to make Mawa in Hindi

mawa

हेलो फ्रेंड आप सभी का Cook Mantra में स्वागत है। फ्रेंड आज हम इस लेख में बताएंगे How to Make Mawa in Hindi के बारे में।

मावा, जिसे खोया के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत में मीठे और नमकीन व्यंजनों में बहुत ही खास जगह है।

यह एक कीमती और महत्वपूर्ण नरम, दानेदार और कड़ा बनावट डेयरी उत्पाद है, जिसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है।

मावा या खोया खाने के बारे में आप बहुत कम जानते है।‌‌ इसमेंं मौजूद पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला होता है।

इतना ही नहीं, मावा या खोया के साथ कोई भी मिठाई पुरे तरह से अनूठा होता है, क्योंकि इसका समृद्ध, दूधिया स्वाद है।

मावा यानी खोया से कई प्रकार की मिठाईयां बनाई जाते है।

नमकीन और सब्जियों की तरी बनाने में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

अगस्त का महीना आने वाला है जो ढेर सारे त्यौहारों और व्रतों से भरपूर है।

ऐसे में अगर आप मावा यानी खोया से बनने वाले कोई मिठाई व्यंजन बना रहे है।

इसके लिए आपको मार्केट से मावा या खोया खरीदने का टाइम नहीं रहता।

तो ऐसे में सबसे अच्छा विकल्प है घर में आप इंस्टेंट मावा यानी खोया बनाएं।

आइए जानते है घर पर मावा यानी खोया कैसे बनाते है How to Make Mawa in Hindi

आवश्यक सामग्री – Ingredients for Mawa

  1. फूल क्रीम दूध – 1 लीटर

विधि – How to Make Mawa

मावा यानी खोया बनाने के लिए एक गहरे नॉन स्टिक पैन या भारी तले वाले पैन में तेज़ आंच पर 1 लीटर फूल क्रीम दूध को 5 मिनट तक उबालें, बीच-बीच में हिलाएं।

उबलने के बाद आंच धीमी कर दें। धीमी आंच पर तब तक दूध को उबालें जब तक कि यह गाढ़े मिश्रण में बदल जाएं और पानी का भाग न रहे।

जलने से रोकने के लिए अक्सर बीच-बीच में चम्मच से हिलाते हुए और पैन के किनारों को खुरचते हूए पकाएं।

जब मिश्रण पैन के किनारों को छोड़ दें, तब इसे एक प्लेट मेंं डालें।

इसमेंं लगभग 1 1/2 घंटे का टाइम लगेगा। गैस को बंद कर दें।

इसे चम्मच की सहायता से फैलाएं। 30 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए अलग रख दें।

मावा या खोया बनकर तैयार है। आवश्यकतानुसार मावा या खोया उपयोग करें या स्टोर करें।

बदलाव – Variations

मावा यानी खोया तिन प्रकार होता है।

बट्टी खोया

यह कड़ा और जमा खोया होता है।

इसे बनाते टाइम दूध को त‌‌ब तक गाढ़ा किया जाता है, जब तक दूध का पांचवां हिस्सा नहीं रह जाता है।

इसके बाद कठोरे में जमा दिया जाता है।‌‌ इस के उपयोग लड्डू और बर्फी बनाने में किया जाता है।

चिकना खोया

यह हलवा जैसा नरम खोया होता है।

बट्टी खोया‌ की ही तरह बनता है, लेकिन इसे बट्टी जितना गाढ़ा होने से पहले ही तैयार माना जाता है।

इससे रसगुल्ला बहुत अच्छा बनता है।

दानेदार

यह खोया बनाते टाइम दूध को उबालते टाइम नींबू का रस या साइट्रिक एसिड डाला जाता है।

जिससे खोया दानेदार बनता है।

इस खोया कलाकंद, लड्डू और दानेदार बर्फी या पेड़े बनाने में उपयोग होता है।

सुझाव – Suggestion

मावा यानी खोया बनाने के लिए फूल क्रीम दूध या भैंस का दूध खरीदना सुनिश्चित करें।

पैन को ठंडा पानी से पहले धो लें फिर दुध डालें। ऐसा करने से दुध बर्तन की तले में लगता नहीं।

यदि आप किसी मिठाई को बनाने के लिए तुरंत मावा का उपयोग करने की योजना बना रहे है तो, गैस बंद करने के बाद मावा को पैने में लगातार चम्मच से चलाते हुए सूखाएं।

इससे बची हुई नमी को कम करने में मदद मिलेगा।

दूध उबालने के लिए गहरे नॉन स्टिक पैन का या भारी तले पैन का इस्तेमाल करें, ताकि दूध में उबाल आने के लिए पर्याप्त जगह हो।

आप इसे एक एयर टाइट कंटेनर में या तो ज़िप लॉक बैग में पैक करके लगभग 4 से 5 दिन के लिए रेफ्रिजरेटर या 15 दिन के लिए फ्रीजर में रख सकते है।

यदि खोया का उपयोग करते टाइम रेफ्रिजरेटर या फ्रीजर में है, तो इसे उपयोग करने से कम से कम 30 मिनट पहले निकाल लें और इसे कमरे के तापमान पर पिघलिएं।

खोया या मावा कैसे बनाये – How to make Mawa in Hindi

प्रेप टाइम 5 minutes
कुकिंग टाइम 1 hour 35 minutes
टोटल टाइम 1 hour 40 minutes
लेवल कुकिंग आसान
स्वाद दूधिया
सर्विंग 100 ग्राम
कैलोरीज़ 320 kcal
Keyword How to make Mawa in Hindi, खोया या मावा कैसे बनाये

निष्कर्ष – Conclusion

तो फ्रेंड कैसा लगा आपको How to Make Mawa in Hindi आशा करता हूं कि आपको मावा या खोया बनाने की विधि खूब पसंद आया होगा, तो इस रेसिपी को घर पर जरूर ट्राइ करें और नीचे comment करके बताएं मावा या खोया बनाने की विधि कैसा लगा।
Friends और Family के साथ जरुर share‌ करें। इस रेसिपी को लेकर कोई भी डाउट हो तो आप नीचे comment करके पूछ सकते हैं, हम आपका जवाब देने की पूरा कोशिश करेंगे। धन्यवाद।

Leave a Reply