रसगुल्ला रेसिपी – Rasgulla Recipe in Hindi‌ 

rasgulla-recipe

हेलो फ्रेंड आप सभी का Cook Mantra में स्वागत है। फ्रेंड आज हम इस लेख में बताएंगे Rasgulla Recipe in Hindi के बारे में।

रसगुल्ला एक बंगाल की लोकप्रिय मिठाई व्यंजन है।

हालांकि छैना से बनाईं जाने वाले यह स्पंजी मिठाई पूरे भारत में प्रसिद्ध है। 

रसगुल्ला एक ऐसा मिठाई व्यंजन है, जिसे दूध को फाड़ कर छैना से बनाया जाता है। बाद में उसे चाशनी में उबाला जाता है।

हर किसी की फेवरेट छैना ‌‌रसगुल्ला को स्थानीय भाषाओं में रसगोल्ला के नाम से जाना जाता है। 

यह एक ऐसा मिठाई है जिसके नाम सुनते ही मुंह में मिठास भर जाता है और ‌जिसे बंगाली लोग बिना खाए नहीं रह सकते है। 

इसे बनाना थोड़ा मुश्किल तो है, लेकिन थोड़ा मेहनत और थोड़ा प्रेक्टिस से एक बार जब आप करते करते सीख लेंगे,

तो यह काफी आसान हो जाता है और आप इसे बार बार बनाने के लिए तैयार होंगे। 

आइए जानते है रसगुल्ला कैसे आसानी से बनाया जाता है ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌Rasgulla Recipe in Hindi

आवश्यक सामग्री – Ingredients for Rasgulla Recipe

  1. गाय का दूध – 1  1/4‌ लीटर
  2. नींबू का रस – 2 टीस्पून
  3. चीनी – 2 कप
  4. हरी इलायची – 2 से 3
  5. पानी – 5 कप

विधि – How to Make Rasgulla

छैना बनाने के लिए

सबसे पहले एक पतीले में मध्यम आंच पर दूध उबालने रखें। जब दूध में उबाल आ जाए तब आंच को धीमी कर दें।

धीरे धीरे नींबू का रस डालें और धीरे से चम्मच से दूध को हिलाते रहें। इससे दूध फट जाएगा।

दूध में पानी अलग और छैना अलग दिखाई देने लगेगा। तब गैस बंद कर दें।

एक बड़ा बर्तन में बड़े छन्नी रखें।

उसके ऊपर साफ मलमल का कपड़ा रख दें और फटा हुआ दूध डालें। 

छैना ऊपर रह जाएगा।

इसमेंं ठंडा पानी डाल के अच्छे से धो लें, ताकि छैना एकदम मुलायम बने और नींबू का स्वाद भी छैना में न रहे।

कपड़े को पोटली बनाकर हाथ से दबा दबा कर पानी निकाल लें।

उसे बांध कर आधा घंटे के लिए ढांग दें, जिससे छैना में से एक्सट्रा पानी निकल जाएं।

रसगुल्ला बनाने के लिए छैना तैयार है।

आगे बढ़ने के लिए

कपड़े को खोल दें और छैना को एक बड़ा थाली में निकाल लें।

छैना को अपने हथेली से मसलते रहे जब तक कि सारा छैना गुंथे हुए आटे कि तरह एक साथ हो जाएं।

जब हथेली चिकना होने लगे तब मसलना बंद कर दें।

गुंथे हुए छैना को 16 बराबर भागों में बांट कर अपने हथेली के बीच रखकर प्रत्येक भाग के गोले बना लें।

एक गहरे और चौड़े मुंह बाला बर्तन में 5 कप पानी डालें, साथ ही चीनी और हरी इलायची ‌डालकर चाशनी बनाने के लिए

मध्यम आंच पर उबाल लें और बीच-बीच में हिलाते हुए चीनी पिघलने तक पकाएं।

जब चीनी पिघल जाए धीरे धीरे से बनाये हुए गोले उसमें डालें।

बर्तन को ढककर मध्यम आंच पर पकने दें।

5 मिनट बाद ढक्कन हटाएं और उसे धीरे धीरे से चम्मच से हिलाएं।‌‌

फिर से ढक्कन बंद कर दें।

7 से 8 मिनट के लिए मध्यम आंच पर उबाल लें।

ढक्कन खोलें, रसगुल्ला फुल कर लगभग दुगुना हो गया है।

रसगुल्ला पकने के बाद गैस बंद कर दें।

रसगुल्ला को एक बड़े कटोरे में‌ चाशनी के साथ निकाल लें और चाशनी में ही 5 से 6 घंटे के लिए ठंडा होने दें।

स्पंजी बंगाली रसगुल्ला बनकर तैयार है।

इसे रात के खाने के बाद डेजर्ट के रूप में या मिठाई के रुप में कभी भी परोस सकते है।

सुझाव – Suggestion

मैंने रसगुल्ला स्पंजी बनाने के लिए गाय के दूध का इस्तेमाल किया है।

अगर गाय का दूध उपलब्ध नहीं है तो आप भैंस के दूध या फूल क्रीम दूध 1 लीटर काम में लें सकते है।

आप छैना को बांधने के लिए केवल मलमल के कपड़े का इस्तेमाल करें।

यह सारा पानी को बाहर निकालने के लिए एकदम सही है।

छैना थोड़ा सुखा और थोड़ा भीगा होना चाहिए।

अगर छैना ज्यादा सुखा होगा तो रसगुल्ला सख्त बनेगा और छैना ज्यादा नरम होगा तो पकाने के टाइम रसगुल्ला टूट जाएगा और पकने के बाद उनका आकार भी गोल नहीं रहेगा।

अगर छैना नरम है तो, आप अरारोट या मैदा इस्तेमाल कर सकते है।

अपने हथेलियों से छैना को बहुत अच्छे तरह मसलें, आपने उंगलियों से नहीं।

यह इसे एक चीकना फिनिश और अंत में मुलायम और स्पंजी रसगुल्ला देता है।

रसगुल्ला पकाते टाइम चाशनी को उबालते रखना आवश्यक है। उसे धीमी आंच पर मत पकाएं।

अगर जरूरत लगे तो चाशनी को उबालते रखने के लिए आंच को तेज़ कर दें।

इसे पकाने के लिए गहरे और चौड़े मुंह बाला बर्तन की जगह पर प्रेशर कुकर या स्टीमर का इस्तेमाल कर सकते है।

अगर आप प्रेशर कुकर का उपयोग कर रहे है, तो कुकर के ऊपर सिर्फ ढक्कन लगाइए, सीटी मत लगाइए।

गैस बंद करने के बाद रसगुल्ला थोड़ा सिकुड़ जाएगा, लेकिन यह सामान्य है।

रसगुल्ला पक गए या नहीं, यह जांचने के लिए एक रसगुल्ला को एक गिलास ताजा पानी में डालें।

अगर यह पक गया है तो यह नीचे तक डूब जाएगा और अगर यह अंदर से कच्चा है तो यह ऊपर तैरता रहेगा।

रसगुल्ला रेसिपी – Rasgulla Recipe in Hindi‌ 

प्रेप टाइम 20 minutes
कुकिंग टाइम 35 minutes
टोटल टाइम 55 minutes
लेवल कुकिंग आसान
स्वाद मीठा
सर्विंग 16 रसगुल्ला
कैलोरीज़ 120 kcal
Keyword Rasgulla Recipe in Hindi‌, रसगुल्ला रेसिपी

निष्कर्ष – Conclusion

तो फ्रेंड कैसा लगा आपको Rasgulla Recipe in Hindi आशा करता हूं कि आपको रसगुल्ला बनाने की विधि खूब पसंद आया होगा, तो इस रेसिपी को घर पर जरूर ट्राइ करें और नीचे ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌comment करके बताएं रसगुल्ला बनाने की विधि कैसा लगा।

Friends और Family के साथ जरुर share‌ करें। इस रेसिपी को लेकर कोई भी डाउट हो तो आप नीचे comment करके पूछ सकते हैं, हम आपका जवाब देने की पूरा कोशिश करेंगे। धन्यवाद।

Leave a Reply