बेसन की बर्फी रेसिपी – Besan ki Barfi Recipe in Hindi

besan-barfi-recipe

हेलो फ्रेंड आप सभी का Cook Mantra में स्वागत है। फ्रेंड आज हम इस लेख में बताएंगे Besan ki Barfi Recipe in Hindi के बारे में।

त्योहार हो या कोई विशेष अवसर, हर मौके पर मिठाई तो जरुरी है। बेसन के आटे से तैयार किया गया कई भारतीय मिठाई व्यंजन है। 

इनमें मुख्य रूप से बेसन की बर्फी, बेसन के लड्डू और बेसन का हलवा जैसे मिठाई शामिल है।

बेसन की बर्फी लोकप्रिय और पारंपरिक मिठाई में से एक है। इसे तैयार करना बेहद सरल है। 

जब भी कभी मिठाई बनाना हो तो बस घर में मौजूद सामग्रियों से बना सकते है।

जो मुख्य रूप से बेसन और चीनी सिरप के साथ तैयार किया जाता है। किसी भी अन्य बर्फी के समान, सूखे मेवा के साथ टॉप करके भी तैयार किया जाता है।

यह बर्फी विशेष रूप से नवरात्रि या दिवाली के दौरान और ठंडे मौसम में तैयार किया जाता है।

तो आइए जानते है घर पर कैसे स्वादिष्ट बेसन बर्फी बनाया जाता है Besan ki Barfi Recipe in Hindi

आवश्यक सामग्री – Ingredients for Besan ki Barfi Recipe

  1. बेसन – 2 कप
  2. सूजी – 5 टेबलस्पून 
  3. चीनी – 1 कप
  4. घी – 1 कप 
  5. पिस्ता – 1 टेबलस्पून पतले और लंबाई में कटा हुआ 
  6. काजू – 2 टेबलस्पून टुकड़े  
  7. इलायची पाउडर – 1/4 टीस्पून 

विधि – How to Make Besan ki Barfi Recipe

बेसन भूनने के लिए

एक कड़ाही में मध्यम आंच पर घी गरम करें। गरम घी में बेसन और सूजी डालें।

बेसन को लगातार चलाते हुए अच्छे महक आने तक या हल्का सुनहरा भूरा होने तक या बेसन से घी अलग होने तक भून लें।

भूनें बेसन को किसी थाली में निकाल कर रख दें।

मिश्रण के लिए

एक पैन में चीनी और 1/2 कप पानी लें। चीनी को पूरी तरह से पिघलने तक पकाएं।

इस के बाद चाशनी को 2 से 3 मिनट और पकाएं। 

चाशनी चेक करें, थोड़ा सा चाशनी कलछी से थाली में टपकाएं और ठंडा होने पर उंगली और अंगूठे से चिपका कर देखिए।

चाशनी को दो तार की होने तक पकाएं।

चाशनी बनने के बाद बेसन डालें और 1 से 2 मिनट चलाते हुए, मिक्स करते हुए पकाएं।

किसी थाली में थोड़ा घी डालकर चिकना कर लें।

अब काजू और इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें। सुनिश्चित करें कि चाशनी समान रूप से मिश्रित और गाढ़ा हो गया है।

गैस को बंद कर दें।

मिश्रण चिकना किया हुआ थाली में डालें और कलछी से समान रूप से फैला दें। फिर इसके ऊपर कतरे हुए पिस्ता डालें और चम्मच से दबा दें।

मिश्रण को जमने के लिए 1 से 2 घंटे रख दें, यह जम कर तैयार हो जाएगा।

जमी हुई बेसन की बर्फी को अपने मनपसंद टुकड़ों में काट कर तैयार कर लें। स्वादिष्ट बेसन की बर्फी तैयार है।

बेसन की बर्फी को एअर टाइट डिब्बे में भरकर रख दें और खाते रहे।

सुझाव – Suggestion

बेसन भूनते समय लगातार चलाते हुए, मध्यम आंच पर भूनना है, बेसन जलना नहीं चाहिए। वरना कड़वा स्वाद दें सकता है।

आप चाहें तो मिठास के आधार पर चीनी की मात्रा को संयोजन कर सकते है।

दो तार स्थिरता चाशनी प्राप्त करना सुनिश्चित करें, वरना बर्फी सेट नहीं होगा।

बेसन बर्फी एअर टाइट डिब्बे में भरकर फ्रिज में रख के एक महीने तक खा सकते है।

यदि मिश्रण 6 घंटे में भी जमकर तैयार न हो तो फिर से कड़ाही में डालें और गरम करें, घी पिघलने पर 2 से 3 मिनट भूनें और फिर से जमा दें।

बेसन की बर्फी रेसिपी – Besan ki Barfi Recipe in Hindi

प्रेप टाइम 10 minutes
कुकिंग टाइम 35 minutes
टोटल टाइम 45 minutes
लेवल कुकिंग आसान
स्वाद मीठा इलायची वाला
सर्विंग 1 डिब्बे
कैलोरीज़ 272 kcal
Keyword Besan ki Barfi Recipe in Hindi, बेसन की बर्फी रेसिपी

Also Read

Soan Papdi Recipe

Kaju Katli Recipe

निष्कर्ष – Conclusion

तो फ्रेंड कैसा लगा आपको Besan ki Barfi Recipe in Hindi ? आशा करता हूं कि आपको बेसन की बर्फी बनाने की विधि खूब पसंद आया होगा, तो इस रेसिपी को घर पर जरूर ट्राइ करें और नीचे comment करके बताएं बेसन की कैसा लगा।

Friends और Family के साथ जरुर share‌ करें।इस रेसिपी को लेकर कोई भी डाउट हो तो आप नीचे comment करके पूछ सकते हैं, हम आपका जवाब देने की पूरा कोशिश करेंगे। धन्यवाद।

Leave a Reply