आम का शेक रेसिपी – Mango Shake Recipe in Hindi 

mango-shake-recipe

हेलो फ्रेंड आप सभी का Cook Mantra में स्वागत है। फ्रेंड आज हम इस लेख में बताएंगे Mango Shake Recipe in Hindi के बारे में।

आम फलों का राजा है और इसके स्वाद सभी को बहुत भाता है। आमों से बना हुआ शेक तो उससे भी अधिक स्वादिष्ट होता है।

मैंगो शेक मीठे और ताजे आम के टुकड़े, फुल क्रीम दूध और चीनी से बना एक आदर्श ताजा पेय है।

गर्मी के मौसम में मैंगो शेक शरीर के तापमान को कम करता है और इसे पीते ही तन मन दोनों ही तरोताजा हो जाता है।

अधिकतर लोगों मैंगो शेक काफी पसंद करते और आप भी पसंद करते है तो इस विधि की मदद से स्वादिष्ट मैंगो शेक बनाएं।

गर्मियों की मौसम में ताजा आम आसानी से मिल जाता है, तो आइए जानते है ठंडा ठंडा मैंगो शेक कैसे बनाते है Mango Shake Recipe in Hindi।

आवश्यक सामग्री – Ingredients for Mango Shake Recipe

  1. पका हुआ आम – 2 बड़े, कटा हुआ
  2. दूध – 2 कप 
  3. चीनी – 2 टेबलस्पून या स्वाद के अनुसार
  4. बर्फ के टुकड़े – 2-3

विधि – How to Make Mango Shake

आम को पानी से धोकर छील लें। आम के गूदे को टुकड़ों में काट लें ।

आम के टुकड़े को मिक्सर ग्राइंडर की बड़ी जार में डालें। साथ ही चीनी और थोड़ा सा दूध डालकर अच्छे से पीस लें।

मिक्सर जार में बचा हुआ दूध और बर्फ के टुकड़े डालें और एक बार फिर से फेंट लें।

आम का स्वादिष्ट शेक तैयार है। तैयार शेक को गिलास में डालें।

ऊपर से आइसक्रीम और बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें और ठंडी ठंडी आम का शेक सर्व करें।

सुझाव – Suggestion

गाढ़ा शेक बनाने के लिए फुल क्रीम दूध उपयोग करें और आम के टुकड़े को फ्रीजर में 30 मिनट के लिए रख दें और बर्फ के टुकड़े ना डालें।

बेहतरीन आम शेक बनाने के लिए पके हुए और कम रेसे वाले आम का इस्तेमाल करें।

आम की मिठास के आधार पर चीनी की मात्रा को समायोजित करें।

जब आम का सीजन न हो, तो आप टिन्ड क्यूब्स आम या आम पल्प का उपयोग करके आम शेक बना सकते है।

आप चाहे तो गाढ़ा या पतला शेक बनाने के लिए दूध की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते है।

आम का शेक रेसिपी – Mango Shake Recipe in Hindi 

प्रेप टाइम 10 minutes
टोटल टाइम 10 minutes
लेवल कुकिंग आसान
स्वाद मीठा
सर्विंग 2 गिलास
कैलोरीज़ 170 kcal
Keyword Mango Shake Recipe in Hindi, आम का शेक रेसिपी

Also Read

Dahi Lassi Recipe 

निष्कर्ष – Conclusion

तो फ्रेंड कैसा लगा आपको Mango Shake Recipe in Hindi ? आशा करता हूं कि आपको आम का शेक बनाने की विधि खूब पसंद आया होगा, तो इस रेसिपी को घर पर जरूर ट्राइ करें और नीचे Comment करके बताएं आम का शेक बनाने की विधि कैसा लगा।

Friends और Family के साथ जरुर share‌ करें।इस रेसिपी को लेकर कोई भी डाउट हो तो आप नीचे comment करके पूछ सकते हैं, हम आपका जवाब देने की पूरा कोशिश करेंगे। धन्यवाद।

Leave a Reply