रसमलाई – Rasmalai Recipe in Hindi

rasmalai-recipe

हेलो फ्रेंड आप सभी का Cook Mantra में स्वागत है। फ्रेंड आज हम इस लेख में बताएंगे Rasmalai Recipe in Hindi के बारे में।

रसमलाई एक क्लासिक और लोकप्रिय रसदार बंगाली मिठाई व्यंजन है।

जिसमें मुलायम और स्पंजी छैना की टिक्की केसर के स्वाद वाला मलाईदार दूध की रबड़ी होता है।

इस बार आप कुछ विशेष बनाना चाहें तो रसमलाई भी बना सकते है। यह बनाने में जितना मुश्किल दिखता है उतना है नहीं।

इस रेसिपी की मदद से घर पर आप बहुत ही आसानी से एकदम बढ़िया रसमलाई बना सकते है।

और इस रेसिपी की मदद से आप रसमलाई बनाने के लिए छैना और रबड़ी घर पर कैसे बनाएं वह भी जान सकते है।

आइए जानते है घर पर रसमलाई कैसे बनाये Rasmalai Recipe in Hindi

आवश्यक सामग्री – Ingredients for Rasmalai Recipe

छैना की टिकिया बनाने के लिए सामग्री

  1. गाय का दूध – 1 लीटर
  2. नींबू का रस – 2 टीस्पून
  3. चीनी – 2 कप
  4. पानी – 5 कप

रबड़ी के लिए सामग्री

  1. फूल क्रीम दूध – 1 लीटर
  2. चीनी – 3 टेबलस्पून
  3. केसर – 8 से 10 किस्में
  4. हरी इलायची – 1/4 टीस्पून
  5. कॉर्न स्टार्च – 1 टीस्पून
  6. पिस्ता – 10 से ‌‌12 बारीक कटा हुआ

विधि – How to Make Rasmalai

छैना की टिकिया बनायेे

सबसे पहले एक पतीले में मध्यम आंच पर दूध उबालने रखें। जब दूध में उबाल आ जाए तब आंच को धीमा कर दें।

धीरे धीरे नींबू का रस डालें और धीरे से चम्मच से दूध को हिलाते रहें। इससे दूध फट जाएगा।

दूध में पानी अलग और छैना अलग दिखाई देने लगेगा। तब गैस बंद कर दें।

एक बड़ा बर्तन में बड़े छन्नी रखें। उसके ऊपर साफ मलमल का कपड़ा रख दें और फटा हुआ दूध डालें। छैना ऊपर रह जाएगा।

इसमेंं ठंडा पानी डाल के अच्छे से धो लें, ताकि छैना एकदम मुलायम बने और नींबू का स्वाद भी छैना में न रहे।

कपड़े को पोटली बनाकर हाथ से दबा दबा कर पानी निकाल लें। उसे बांध कर आधा घंटे के लिए टांग दें, जिससे छैना में से एक्सट्रा पानी निकल जाएं।

छैना तैयार है। 

आगे बढ़ने के लिए

कपड़े को खोल दें और छैना को एक बड़ा थाली में निकाल लें।

छैना को अपने हथेली से मसलते रहे जब तक कि सारा छैना गुंथे हुए आटे कि तरह एक साथ हो जाएं।

जब हथेली चिकना होने लगे तब मसलना बंद कर दें।

गुंथे हुए छैना को 12 बराबर भागों में बांट कर अपने हथेली के बीच रखकर प्रत्येक भाग के गोले बना लें ।

और उसे हल्का सा दबाके टिक्की के आकार दें।

उसे मोटा हो राखें अगर बहुत ज्यादा पतला करेंगे तो वह पकाने के टाइम टूट जाएगा।

एक गहरे और चौड़े मुंह बाला बर्तन में 5 कप पानी डालें, साथ ही चीनी डालकर चाशनी बनाने के लिए मध्यम आंच पर उबाल लें और बीच-बीच में हिलाते हुए चीनी पिघलने तक पकाएं।

जब चीनी पिघल जाए धीरे धीरे से बनाये हुए टिक्का एक एक करके चाशनी में डालें। 

बर्तन को ढककर मध्यम आंच पर पकने दें।

5 मिनट बाद ढक्कन हटाएं और टिक्कियों को एक एक करके चम्मच की सहायता से हल्के से पलट दें। फिर से ढक्कन बंद कर दें।

7 से 8 मिनट के लिए मध्यम आंच पर उबाल लें।

ढक्कन खोलें, टिक्कियां फुल कर लगभग दुगुना हो गया है।

टिक्कियां पकने के बाद गैस बंद कर दें।

उसे एक बड़े कटोरे में‌ चाशनी के साथ निकाल लें और चाशनी में ही 1 से 2 घंटे के लिए ठंडा होने दें।

उसके बाद एक एक टिकिया को दो चम्मच के बीच हल्के से दबाकर उसमें से एक्सट्रा चाशनी निकाल दें।

उसे हल्के से दबाएं वरना वह टूट जाएगा।

रबड़ी बनाने के लिए

एक भारी तले वाला कड़ाही में 1 लीटर दूध डालें और उसे मध्यम आंच पर गरम करने राखें।

जब दूध उबलने लगे तब आंच को धीमी कर दें। और केसर की किस्में डालें।

जब तक दूध आधा हो जाये तब तक उबलने दें।

उसे चिपकने और जलने से बचाने के लिए नियमित अंतराल पर कलछी से लगभग 15 मिनट चलाते रहे।

1 टीस्पून कॉन स्टार्च को 1 टेबलस्पून पानी में घोलकर एक मिश्रण तैयार करें, उसमें गांठे नहीं होना चाहिए।

आधा दूध में 3 टेबलस्पून चीनी, कॉर्न स्टार्च पानी के मिश्रण और 1/4 टीस्पून इलायची पाउडर डालें।

आंच को मध्यम कर दें और चीनी पिघल जाए तब तक कलछी से चलाते हुए पकाएं, उसमें लगभग 3 से 4 मिनट का टाइम लगेगा।

इसमें चाशनी निकालें हुए टिक्की और बारीक कटा हुआ पिस्ता डालें, 4 से 5 मिनट के लिए पकने दें।

इससे टिक्की में रबड़ी का स्वाद अच्छा आएगा।

गैस को बंद कर दें और परोसने के कटोरे में निकाल लें।

उसे कमरे के तापमान पे ठंडा होने दें।

उसके बाद कम से कम 2 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए ‌रख दें।

ठंडा रसमलाई को रात के खाने के बाद डेजर्ट के रूप में या मिठाई के रुप में कभी भी परोसें।

बदलाव – Variations

वैसे तो आप रसमलाई को घर पर अच्छे से बना सकते है। इसे बनाने में कम से कम 1 घंटा लग जाता है।

लेकिन अगर आपको जल्दी चाहिए तो इसे बनाने के लिए रेडीमेड रसगुल्ला का उपयोग करके और रबड़ी बनाने के लिए कन्डेंस्ड मिल्क का उपयोग करकेे बना सकते है। 

इसे जल्दी बनाने के लिए रेडीमेड रसगुल्ला लें और उसे चाशनी में से निकाल दें।

अब एक एक रसगुल्ला को दो चम्मच के बीच हल्का सा दबाकर एक्सट्रा चाशनी निकाल दें।

रबड़ी बनाने के लिए 2 कप दूध, 1/2 कप कन्डेंस्ड मिल्क और 8 से 10 केसर किस्में को एक कड़ाही में गाढ़ा और क्रिमी होने तक उबालें।

चाशनी निकालें हुए रसगुल्ला और 10 से ‌‌12 ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ बारीक कटा हुआ पिस्ता डालें और 5 मिनट के लिए पकने दें।

गैस को बंद कर दें। रसमलाई बनकर तैयार है।

सुझाव – Suggestion

छैना बनाने के लिए गाय के दूध का ही उपयोग करें। इससे रसमलाई मुलायम‌ बनेगा। 

यदि संभव ना हो तो फूल क्रीम दूध का भी उपयोग कर सकते है।

छैना थोड़ा सूखा और थोड़ा भीगा होना चाहिए। इसे रसमलाई की टिक्की बढ़िया बनेगा।

अगर छैना में नमी है तो, अतिरिक्त नमी को दूर करने के लिए छैना को पेपर नैपकिन के बीच धीरे से दबाएं। ताकि उसमें गीलापन कम हो जाएं।

अपने हथेलियों से छैना को बहुत अच्छे तरह मसलें, अपने उंगलियों से नहीं।

रसमलाई पकाते टाइम चाशनी को उबालते रखना आवश्यक है। 

अगर जरूरत लगे तो चाशनी को उबालते रखने के लिए आंच को तेज़ कर दें।

दूध को जल्दी पकाने के लिए मध्यम आंच पर भी उबाल सकते है। 

लेकिन उसमें आपको दूध को जलाने से बचाने के लिए हमेशा कलछी से चलाते रहना पड़ेगा।

Also Read

Rasgulla Recipe

Gulab Jamun Recipe

Rabri Recipe

रसमलाई रेसिपी – Rasmalai Recipe in Hindi

प्रेप टाइम 20 minutes
कुकिंग टाइम 45 minutes
टोटल टाइम 1 hour 5 minutes
लेवल कुकिंग आसान
स्वाद मीठा और मुलायम
सर्विंग 12 रसमलाई
कैलोरीज़ 220 kcal
Keyword Rasmalai Recipe in Hindi, रसमलाई रेसिपी

निष्कर्ष – Conclusion

तो फ्रेंड कैसा लगा आपको Rasmalai Recipe in Hindi आशा करता हूं कि आपको रसमलाई बनाने की विधि खूब पसंद आया होगा, तो इस रेसिपी को घर पर जरूर ट्राइ करें और नीचे comment कर के बताएं रसमलाई बनाने की विधि कैसा लगा।

Friends और Family ‌के साथ जरुर share करें। इस रेसिपी को लेकर कोई भी डाउट हो तो आप नीचे comment कर के पूछ सकते हैं, हम आपका जवाब देने की पूरा कोशिश करेंगे। धन्यवाद।

Leave a Reply