सरसों का साग रेसिपी – Sarson ka Saag Recipe in Hindi 

sarson-ka-saag-recipe

हेलो फ्रेंड आप सभी का Cook Mantra में स्वागत है। फ्रेंड आज हम इस लेख में बताएंगे Sarson ka Saag Recipe in Hindi के बारे।

यह लोकप्रिय पंजाबी व्यंजन है और ठंड का मौसम हो और खाने में सरसों का साग, साथ में मक्की की रोटी बना हो, तो खाने का कुछ अलग ही मजा है।

सरसों का साग बनाने के लिए सरसों की भाजी, बथुआ के पत्ते और पालक को भाजी को टमाटर, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और मकई के आटे के साथ पकाया जाता है।

फिर इसका प्यूरी बनाया जाता है। अंत में, इसके ऊपर अच्छे खुशबू और स्वाद के लिए घी में भूना प्याज का तड़का लगाया जाता है।

सरसों का साग पोषक तत्वों से भरपूर होता है और यह खाने मे लाजवाब होने के साथ बनाने भी आसान होता है।

अगर सही तरीके से इस साग को तैयार किया जाएं, तो ख़ान बाले उंगलियां चाटते रह जाएगा।

तो आप इस सर्दियों में इस रेसिपी की मदद से स्वादिष्ट सरसों का साग बनाएं, आपका दिल खुश हो जाएगा।

चलिए जानते है इस स्वादिष्ट सांग को घर पर कैसे बनाया जाता है Sarson ka Saag Recipe in Hindi

Become Member

आवश्यक सामग्री – Ingredients for Sarson ka Saag Recipe

  1. सरसों की भाजी – 4 कप कटा हुआ
  2. पालक की पत्तियां – 2 कप कटा हुआ
  3. बथुआ की पत्तियां – 1 कप कटा हुआ
  4. टमाटर – 1 कटा हुआ
  5. हरी मिर्च – 2 कटा हुआ
  6. अदरक – 1 इंच टुकड़ा, कटा हुआ
  7. लहसुन – 3 से 4 कलियां कटा हुआ
  8. मकई का आटा – 2 टेबलस्पून 

अन्य सामग्री

  1. जीरा – 1/2 टीस्पून 
  2. हरी मिर्च – 1 लंबाई में कटा हुआ
  3. प्याज – 1 , बारीक कटा हुआ
  4. घी – 1 से 2 टेबलस्पून 
  5. नमक – स्वादानुसार 

विधि – How to Make Sarson ka Saag

आगे बढ़ने के लिए 

सरसों, पालक और बथुआ के पत्तों को पानी से अच्छे तरह से धोकर एक छ्लनी में रख दें। जिसे साग की अतिरिक्त पानी निकाल जाएं। फिर इसे मोटे मोटे टुकड़ों में कटा लें।

मिश्रण बनाने के लिए

एक प्रेशर कुकर में कटा हुआ साग, कटा हुआ टमाटर, 2 कटा हुआ हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, नमक और लगभग 1/2 कप पानी डालें।

फिर ढक्कन बंद करें और मध्यम आंच पर 1 सीटी होने तक पकाएं। एक सीटी होने के बाद गैस को बंद कर दें।

इसे ठंडा होने दें, जब प्रेशर कुकर का प्रेशर खत्म हो जाए तब ढक्कन निकालें। 

मिश्रण को मिक्सर के बड़े जार में डालें और उसमें मकई का आटा डालें। मिश्रण को पीसकर प्यूरी बना लें।

Become Member

तड़के के लिए

मिश्रण को उसी प्रेशर कुकर में डालें और धीमी आंच पर कभी कभी चलाते हुए 10 से 12 मिनट के लिए पकाएं।

इसी बीच दुसरे साइड तड़का बनाने के लिए एक छोटे कड़ाही में मध्यम आंच पर घी गरम करें।

गरम घी में जीरा डालें, जब जीरा तड़कने लगे तब कटा हुआ प्याज और लंबाई में कटा हुआ हरी मिर्च डालें।

प्याज हल्के भूरे रंग का होने तक भूनें। पके हुए साग के ऊपर तड़का डालें और गैस को बंद कर दें।

स्वादिष्ट सरसों का साग तैयार है। इसे मक्की की रोटी के साथ गरमा गरम परोसें।

सुझाव – Suggestion

साग का रंग हरा रखने के लिए, इसे पकाते समय ढक्कन से मत ढके।

आप चाहें तो मिश्रण को पीसकर प्यूरी बनाने के बदले दरदरा भी पीस सकते है।

इसमें आप अपने स्वाद के अनुसार मिर्च कम या ज्यादा कर सकते है।

अगर बथुआ उपलब्ध नहीं है तो उसके बदले पालक डालें।

सरसों के साग को वैसे मक्के की रोटी के साथ ही खाने का मजा है। 

लेकिन आप इसे नान और चपाती के साथ भी खा सकते है।

सरसों का साग रेसिपी – Sarson ka Saag Recipe in Hindi 

प्रेप टाइम 15 minutes
कुकिंग टाइम 40 minutes
टोटल टाइम 55 minutes
लेवल कुकिंग आसान
स्वाद हल्का तीखा
सर्विंग 4 लोग
कैलोरीज़ 82 kcal
Keyword Sarson ka Saag Recipe in Hindi, सरसों का साग रेसिपी

Also Read

Aloo Methi Recipe

Bhindi Masala Recipe 

Become Member

निष्कर्ष – Conclusion

तो फ्रेंड कैसा लगा आपको Sarson ka Saag Recipe in Hindi ? आशा करता हूं कि आपको सरसों का साग बनाने की विधि खूब पसंद आया होगा, तो इस रेसिपी को घर पर जरूर ट्राइ करें और नीचे comment करके बताएं सरसों का साग बनाने की विधि कैसा लगा।

Friends और Family के साथ जरुर share‌ करें।इस रेसिपी को लेकर कोई भी डाउट हो तो आप नीचे comment करके पूछ सकते हैं, हम आपका जवाब देने की पूरा कोशिश करेंगे। धन्यवाद।

Leave a Reply