मक्की की रोटी रेसिपी – Makki ki Roti Recipe in Hindi 

makki-ki-roti-recipe

हेलो फ्रेंड आप सभी का Cook Mantra में स्वागत है। फ्रेंड आज हम इस लेख में बताएंगे Makki ki Roti Recipe in Hindi के बारे में।

मक्की रोटी एक लोकप्रिय पंजाबी रोटी है जो मक्का या मकई के आटे से बनाया जाता है।

आमतौर पर सर्दियों में सरसों साग के साथ गरमा गरम मक्के की रोटी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है।

लेकिन मक्के की रोटी बनाना सभी को नहीं आता है, क्योंकि इसे बनाने के लिए प्रैक्टिस की जरूरत होता है।

ऐसे में ज्यादातर लोग मक्के की रोटी खाने के लिए ढाबे पर जाता है। जो पंजाब में हर ढाबे में मक्के की रोटी और सरसों की साग का नाम लेते ही आसानी से मिल जाता है।

अगर आप घर पर मक्के की रोटी बनाना चाहते है तो, इस रेसिपी की मदद से सिंपल तरीके से इस रोटी को आप बना सकते है।

तो आइए जानते है स्वादिष्ट मक्के की रोटी बनाने की विधि Makki ki Roti Recipe in Hindi।

आवश्यक सामग्री – Ingredients for Makki ki Roti Recipe 

  1. मक्के का आटा – 2 कप
  2. अजवाइन – 1 टीस्पून
  3. हरा धनिया – 2 टेबलस्पून
  4. नमक – स्वादानुसार
  5. गरम पानी – आटा गूंथने के लिए 
  6. तेल – सैलो फ्राई करने के लिए 
  7. घी या मक्खन – चुपड़ने के लिए 

विधि – How to Make Makki ki Roti

आटा तैयार करने के लिए 

मक्के का आटा एक मिक्सिंग बाउल में छान कर निकाल लें।

अब इसमें बारीक कटा हुआ हरा धनिया, अजवाइन और स्वादानुसार नमक डालें और अच्छे से मिक्स करें।

फिर थोड़ा थोड़ा करके गुनगुना गरम पानी की सहायता से ( पराठा के आटा की तरह ) आटा गुंथ लें।

आटे को 15 से 20 मिनट के लिए रख दें, ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय।

रोटी बनाने के लिए

गुंथा हुआ आटे को 8 बार-बार भागों में बांट लें। 

अपने हथेलियों को पानी से गीला करें और प्रत्येक भाग को गोल करें।

गैस पर तवा रख कर मध्यम आंच पर गरम करें।

अब एक लोई ( गोला ) को हथेली से दबा कर बड़ा करें और दोनों हाथों की उंगलियों की सहायता से चक लोई बना लें।

इस चक लोई को ( अगर जरूरत हो तो हथेली पर थोड़ा सा पानी लगा लें ) दोनों हाथों की हथेलियों से दबा दबा कर गोल आकार की थोड़ा मोटा रोटी बड़ा लें।

इस रोटी को गरम तवे के ऊपर डालें और निचले तरफ से सिकने पर उसे पलटें, उसके ऊपर समान रूप से तेल लगा दें।

रोटी दूसरे तरफ से सिकने पर पलटे और दूसरे तरफ समान रूप से तेल लगा दें।

अब दोनों तरफ से हल्के सुनहरे रंग की चित्ती आने तक पलट पलट कर सेकें।

एक थाली में निकाल लें और इसके ऊपर घी या मक्खन फैला दें। इसी तरह बाकी बचे लोई से रोटी बनाकर तैयार कर लें।

मक्की की रोटी आप सरसों का साग या अपने किसी भी मन पसंद सब्जी के साथ गरमा गरम परोसें।

सुझाव – Suggestion

मक्के की रोटी बनाने के लिए हमेशा पीले रंग का मकई का आटा का उपयोग करें।

रोटी को और जायकेदार बनाने के लिए आटा गूंथने टाइम कसा हुआ मूली और बारीक कटा हुआ हरी मिर्च डालें।

मक्के के आटे को हमेशा गरम पानी से अच्छे से मसल मसल कर गूंथे, वरना रोटियां टुटता है।

बहुत बड़ा और पतला रोटी मत बनाइए, क्योंकि वे तवे पर डालते टाइम टूट सकता है।

मक्के की रोटी को चिमटे की सहायता से उठा कर गैस पर धीमी आंच पर घुमा घुमा कर दोनों ओर ब्राउन होने तक सेंक सकते है।

मक्के की रोटी ठंडा हो जाने पर नरम नहीं रहते है, इसलिए इसे घी या मक्खन लगाकर तुरंत परोसें।

मक्की की रोटी रेसिपी – Makki ki Roti Recipe in Hindi 

प्रेप टाइम 10 minutes
कुकिंग टाइम 20 minutes
टोटल टाइम 30 minutes
लेवल कुकिंग आसान
स्वाद हल्का मसालेदार
सर्विंग 8 रोटी
कैलोरीज़ 90 kcal
Keyword Makki ki Roti Recipe in Hindi, मक्की की रोटी रेसिपी

Also Read

Naan Roti Recipe

Paneer Kulcha Recipe

Rumali Roti Recipe

Missi Roti Recipe 

निष्कर्ष – Conclusion

तो फ्रेंड कैसा लगा आपको Makki ki Roti Recipe in Hindi ? आशा करता हूं कि आपको मक्के की रोटी बनाने की विधि खूब पसंद आया होगा, तो इस रेसिपी को घर पर जरूर ट्राइ करें और नीचे comment करके बताएं मक्के की रोटी बनाने की विधि कैसा लगा।

Friends और Female के साथ जरुर share‌ करें। इस रेसिपी को लेकर कोई भी डाउट हो तो आप नीचे comment करके पूछ सकते हैं, हम आपका जवाब देने की पूरा कोशिश करेंगे। धन्यवाद।

2 thoughts on “मक्की की रोटी रेसिपी – Makki ki Roti Recipe in Hindi 

Leave a Reply